ADR REPORT : चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर सीएम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टॉप 10 में शामिल

Abhilasha Shahdeo LagatarDesk :  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. इस बात का खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है. वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है. चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय […]

Dec 31, 2024 - 17:30
 0  1
ADR REPORT :   चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे अमीर सीएम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन टॉप 10 में शामिल

Abhilasha Shahdeo

LagatarDesk :  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भारत के सबसे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. इस बात का खुलासा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में हुआ है. चंद्रबाबू नायडू के पास 931 करोड़ से अधिक संपत्ति है. वहीं उन पर 10 करोड़ की देनदारी है. चंद्रबाबू नायडू की खुद की आय 18 लाख है. अरुणाचल प्रदेश के पेमा खांडू दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं. उनके पास 332 करोड़ से अधिक संपत्ति है. कर्नाटक के सिद्धारमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं.

ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति

जबकि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है. उनके पास सिर्फ 15 लाख से ज्यादा संपत्ति है. वहीं देनदारी शून्य है. जबकि उनकी खुद की आय 15 लाख है. वहीं जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्लाह 55 लाख से अधिक की संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन 31 लाख से अधिक संपत्ति के साथ इस लिस्ट पर तीसरे स्थान पर हैं.

हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ की संपत्ति

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी भारत के टॉप टेन अमीर मुख्यमंत्रियों में शामिल हैं. हेमंत सोरेन के पास 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. साथ ही उन पर तीन करोड़ रुपये की देनदारी भी है. हेमंत सोरेन की खुद की आय 20 लाख है.

पेमा खांडू के पास सबसे अधिक देनदारी

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के पास सबसे अधिक 1,80,27,63,717 (180 करोड़ से अधिक) देनदारी है. वहीं कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया इस लिस्ट में दूसरे स्थान है. उनकी कुल देनदारी 23,76,50,976 (23 करोड़ से अधिक) है. आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू 10,32,05,875 (10 करोड़ से अधिक) देनदारी के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रत्येक मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है. देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1630 करोड़ है. 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं. पहली पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दूसरी दिल्ली की आतिशी हैं.

31 में से सिर्फ दो मुख्यमंत्री अरबपति

वहीं 31 सीएम में से दो मुख्यमंत्री (चंद्रबाबू नायडू, पेमा खांडू) अरबपति है. एक करोड़ या इससे कम संपत्ति दो (6%) मुख्यमंत्री के पास है. 1 से 10 करोड़ की संपत्ति वाले लिस्ट में 17 (55%) सीएम हैं. वहीं 11 से 50 करोड़ संपत्ति वाली कैटगरी में नौ (29%) मुख्यमंत्री के पास है. जबकि 50 करोड़ से अधिक संपत्ति केवल तीन (10%) मुख्यमंत्री के पास है.

31 में से 13 सीएम पर आपराधिक मामले घोषित, 10 पर गंभीर मामले

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 31 से 40 उम्र वाले एक, 41 से 50 उम्र वाले सात, 51 से 60 उम्र वाले 12, 61 से 70 उम्र वाले 5 और 71 से 80 उम्र वाले छह मुख्यमंत्री हैं. 31 में से 13 मुख्यमंत्रियों (42 प्रतिशत) ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किये हैं. इनमें से 10 मुख्यमंत्री (32 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक हत्या का प्रयास, अपहरण, आपराधिक धमकी जैसे मामले घोषित हैं.

सिर्फ एक सीएम 10वीं पास

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 10वीं पास सिर्फ एक (3.23%) सीएम है. 12वीं पास मुख्यमंत्रियों की संख्या तीन (9.68%) है. 10 सीएम (32.26%) ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. पांच मुख्यमंत्रियों (16.13%) के पास ग्रेजुएशन प्रोफेशनल की डिग्री है. 9 सीएम (29.03% ) ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. डॉक्टरेट की उपाधि दो मुख्यमंत्री (6.45%) के पास है. एक सीएम (3.23%) ने डिपलोमा का कोर्स किया है

जानें किस मुख्यमंत्री की कितनी संपत्ति और देनदारी

राज्य सीएम का नाम संपत्ति देनदारी स्वयं की आय
आंध्र प्रदेश चंद्रबाबू नायडू 9318370656 103205875 1839721
अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू 3325653153 1802763717 0
कर्नाटक सिद्धारमैया 519388310 237650976 249480
नागालैंड नेफियू रियो 469507855 869215 0
मध्य प्रदेश डॉ मोहन यादव 420481763 85450844 2420116
पुडुचेरी नटेसन कृष्णासामी रंगासामी 38,39,75,200 1,15,00,000 4,90,000
तेलंगाना  अनुमुला रेवंत रेड्डी 30,04,98,852 1,30,19,901 13,76,700
झारखंड हेमंत सोरेन 25,33,87,953 3,92,63,081 22,73,330
असम हिमंता बिस्व सरमा 17,27,65,162 3,51,97,352 25,94,907
मेघालय कॉनराड संगमा 14,06,83,315 24,13,208 29,57,504
त्रिपुरा मानिक साहा 13,90,29,020 13,27,977 19,66,780
महाराष्ट्र देवेंद्र फडणवीस 13,27,47,728 62,00,000 38,73,536
गोवा डॉ प्रमोद सांवत 9,37,79,584 1,50,14,007 6,35,470
तमिलनाडू  एमके स्टालीन 8,88,75,339 0 28,78,120
गुजरात भूपेंद्रभाई पटेल 8,22,80,688 1,53,10,680 16,79,391
हिमाचल प्रदेश  सुखविंदर सिंह सुखू 7,81,89,255 22,42,166 17,22,870
सिक्किम प्रेम सिंह तमांग 6,69,21,255 15,00,000 0
हरियाणा नायब सिंह सैनी 5,80,52,714 74,82,619 13,45,142
उत्तराखंड  पुष्कर सिंह धामी 4,64,78,080 47,83,461 1,90,540
मिजोरम  लालदुहोमा 4,13,88,226 21,54,483 0
छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय 3,80,81,550 65,81,921 10,11,920
ओडिशा मोहन चरण माझी 1,97,82,315 95,58,545 4,22,370
पंजाब भगवंत सिंह मान 1,97,10,174 30,35,808 18,34,350
बिहार नीतीश कुमार 1,64,82,719 0 4,92,810
उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 1,54,94,054 0 13,20,653
मणिपुर  नोंगथोम्बम बीरेन सिंह 14748361 144300 2423020
राजस्थान भजन लाल शर्मा 14648361 144300 2423020
दिल्ली आतिशी 14121663 4600000 686660
केरल पिनाराई विजयन 11875766 0 287860
जम्मू कश्मीर उमर अब्दुल्लाह 5524430 0 1452010
पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी 1538029 0 1547845

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow