Baharagoda  : इस बार विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़े – कुणाल षाड़ंगी

8 से 28 सितंबर तक पुनर्निर्माण संकल्प यात्रा पर निकलेंगे पूर्व विधायक Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा मुख्य बाजार अवस्थित दादू परिसर परिसर में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को यहां कहा कि बहरागोड़ा में आने वाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ेगी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा […] The post Baharagoda  : इस बार विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़े – कुणाल षाड़ंगी appeared first on lagatar.in.

Sep 4, 2024 - 17:30
 0  2
Baharagoda  : इस बार विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़े – कुणाल षाड़ंगी
  • 8 से 28 सितंबर तक पुनर्निर्माण संकल्प यात्रा पर निकलेंगे पूर्व विधायक

Baharagoda (Himangshu karan) : बहरागोड़ा मुख्य बाजार अवस्थित दादू परिसर परिसर में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को यहां कहा कि बहरागोड़ा में आने वाला विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़ेगी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल आदि बुनियादी समस्याओं को लेकर क्षेत्र के लोगों से विगत साढ़े चार साल का हिसाब किताब लेने के लिए कुल 49 पंचायत में 8 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक पुनर्निर्माण संकल्प यात्रा चलाई जाएगी. यात्रा के दौरान हरेक पंचायत के हरेेक गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत होकर क्षेत्र की जनता से आने वाले विधानसभा चुनाव खुद लड़ने का आह्वान किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :  Kiriburu : सेल चिड़िया प्रबंधन के खिलाफ बेरोजगारों का धरना 10वें दिन भी जारी

उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा झारखंड के त्रिवेणी संगम में स्थित है. यहां जिस हिसाब से विकास की रफ्तार होनी चाहिए थी, वह नहीं हुई . यह स्थानीय जनप्रतिनिधि की विफलता को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि मेरी पहचान बहरागोड़ा प्रखंड ,चकुलिया प्रखंड तथा गुड़ाबांदा प्रखंड की जनता से है, जहां मैं संकेत के रूप में हूं. बहरागोड़ा पुनर्निर्माण संकल्प यात्रा के दौरान जनता तय करेगी कि बहरागोड़ा की अस्मिता को बचाने के लिए चुनाव कैसे लड़ा जाए. उसके उपरांत ही हम सब क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर पूरे दम-खम के साथ चुनाव लड़ेंगे. इस मौके पर सुदीप पटनायेक, तपन कुमार ओझा, निर्मल दुबे , पानसोरी हांसदा, शंकर हालदार आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :  Adityapur : भाजपा ही झारखंड को आगे ले जा सकती है – चंपाई

The post Baharagoda  : इस बार विधानसभा चुनाव क्षेत्र की जनता लड़े – कुणाल षाड़ंगी appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow