MP : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Bhopal :   राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज शुक्रवार सुबह निधन हो गया. 67 वर्षीय प्रभात झा ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार थे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके […] The post MP : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार appeared first on lagatar.in.

Jul 27, 2024 - 05:30
 0  4
MP :  भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Bhopal :   राज्यसभा के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का आज शुक्रवार सुबह निधन हो गया. 67 वर्षीय प्रभात झा ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार थे. भाजपा सूत्रों के मुताबिक, झा का अंतिम संस्कार शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव (दरभंगा के हरिहरपुर गांव) में किया जायेगा.  जानकारी के अनुसार, प्रभात झा को पिछले महीने भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तबियत बिगड़ने पर उन्हें भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया था. करीब चार सप्ताह से वह गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती थे. लेकिन आज सुबह करीब पांच बजे उनका निधन हो गया.

राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

प्रभात  झा के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा  समेत बीजेपी एवं कांग्रेस के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री प्रभात झा जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ. बाबा महाकाल दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें. मध्यप्रदेश के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका सदैव हमे प्रेरित करेगी. आपका निधन राजनैतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

 ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में की थी करियर की शुरुआत

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रभात झा (67) के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले झा बाद में भाजपा में शामिल हो गये. 2010 में वे पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बने. झा 2008 में मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गये और 2020 तक उच्च सदन में रहे. उन्होंने 2015 में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया.

The post MP : भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा का निधन, शनिवार को बिहार में उनके पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार appeared first on lagatar.in.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow