इसरो की स्वर्णिम उड़ान, स्पेडेक्स मिशन कामयाब, अंतरिक्ष में उपग्रहों की डॉकिंग करने वाला चौथा देश भारत

NewDelhi : इसरो से बड़ी खबर आयी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज गुरुवार सुबह दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर इतिहास रच दिया. स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की डॉकिंग सफलतापूर्वक हो जाने से भारत अब अमेरिका, रूस, चीन के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश […]

Jan 17, 2025 - 05:30
 0  2
इसरो की स्वर्णिम उड़ान, स्पेडेक्स मिशन कामयाब, अंतरिक्ष में उपग्रहों की  डॉकिंग करने वाला चौथा देश भारत

NewDelhi : इसरो से बड़ी खबर आयी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज गुरुवार सुबह दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित कर इतिहास रच दिया. स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पेडेक्स) के तहत उपग्रहों की डॉकिंग सफलतापूर्वक हो जाने से भारत अब अमेरिका, रूस, चीन के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला चौथा देश बन गया है.

 pic.twitter.com/NoDXHZ62lP

भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है

इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, भारत ने अंतरिक्ष इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है. सुप्रभात भारत, इसरो के स्पेडेक्स मिशन ने डॉकिंग’ में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है. इस क्षण का गवाह बनकर गर्व महसूस हो रहा है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, इसरो के हमारे वैज्ञानिकों और पूरे अंतरिक्ष समुदाय को उपग्रहों की अंतरिक्ष डॉकिंग के सफल प्रदर्शन के लिए बधाई. यह आने वाले वर्षों में भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

स्पेडेक्स ने अविश्वसनीय डॉकिंग पूरी कर ली  

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी इसरो को बधाई दी. ट्वीट कर कहा, आखिरकार आपने कर दिखाया. स्पेडेक्स ने अविश्वसनीय…डॉकिंग पूरी कर ली है और यह पूरी तरह स्वदेशी भारतीय डॉकिंग सिस्टम है. इससे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और चंद्रयान 4 और गगनयान सहित भविष्य के महत्वाकांक्षी मिशनों के सुचारू संचालन का मार्ग प्रशस्त होता है.

जान लें कि इससे पूर्व 12 जनवरी को इसरो ने उपग्रहों को डॉक करने का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था. इसके तहत दो अंतरिक्ष यान तीन मीटर की दूरी पर लाकर और फिर सुरक्षित दूरी पर वापस भेजे गये थे.

इसरो ने 30 दिसंबर को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट  मिशन शुरू किया था

खबर है कि इसरो ने 30 दिसंबर(2024) को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट’ (स्पेडेक्स) मिशन शुरू किया था. इसरो ने रात 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) को लॉन्च किया था. वैज्ञानिकों के अनुसार मिशन की कामयाबी भारतीय अंतरिक्ष केंद्र की स्थापना और चंद्रयान-4 जैसे मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए अहम साबित है. मिशन निदेशक एम जयकुमार ने बताया कि 44.5 मीटर लंबा पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो अंतरिक्ष यान चेजर (एसडीएक्स01) और टारगेट (एसडीएक्स02) के साथ भेजा गया है.

हर खबर के लिए हमें फॉलो करें
Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q
Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN
google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow