छठे चरण में सांसद संजय सेठ, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी, विद्युत बरण महतो की प्रतिष्ठा दांव पर
इंडिया गठबंधन की अनुपमा सिंह, यशस्विनी सहाय, मथुरा महतो, समीर मोहंती के भाग्य का भी होगा फैसला. 25 मई को वोट डाले जायेंगे Pravin Kumar Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड की चार संसदीय सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाने हैं. इस चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह […]
इंडिया गठबंधन की अनुपमा सिंह, यशस्विनी सहाय, मथुरा महतो, समीर मोहंती के भाग्य का भी होगा फैसला. 25 मई को वोट डाले जायेंगे
Pravin Kumar
Ranchi : लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में झारखंड की चार संसदीय सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाने हैं. इस चरण में रांची, जमशेदपुर, धनबाद और गिरिडीह सीट पर मतदान होगा. इन सीटों पर भाजपा और एनडीए का कब्जा है. इस लोकसभा चुनाव में कुछ बदले हुए राजनीतिक समीकरण नजर आ रहे हैं. चारों सीटों पर कांटे का मुकाबला है. इंडिया गठबंधन में कांग्रेस ने रांची और धनबाद, झामुमो ने जमशेदपुर और गिरिडीह से पने प्रत्याशी उतारे है.
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें जमशेदपुर (पूर्वी), जमशेदपुर (पश्चिम), घाटशिला, बहारागोड़ा, पोटका और जुगसलाई शामिल है. इनमें घाटशिला, बहारागोड़ा, पोटका और जुगसलाई झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक हैं. वहीं जमशेदपुर (पूर्वी) निर्दलीय और जमशेदपुर (पश्चिम) की सीट पर कांग्रेस के विधायक है. इस इस सीट पर भाजपा और झामुमो के बीच मुख्य मुकबला है.
जमशेदपुर में कुल 25 प्रत्याशी चुनाव मैदान है. संथाल, भूमिज जानजातियों के आलावा इस सीट पर कुर्मी वोटर निर्णायक साबित होते हैं. संथाल व मुस्लिम का एकतरफा ध्रुवीकरण झामुमो के पक्ष में देखा जा रहा है. लेकिन भूमिज और कुछ हद तक कुर्मी वोटों का में बिखराव भी देखा जा रहा है. शहरी वोटरों की चुप्पी भाजपा को परेशान कर रही है.
गिरिडीह में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की छह विधानसभा सीटें आती हैं
गिरिडीह में गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले की छह विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें से तीन सीटों गिरिडीह, डुमरी व टुंडी विधानसभा में झामुमो का कब्जा है. वहीं कांग्रेस का बेरमो, भाजपा बाघमारा तथा आजसू का गोमिया विधानसभा पर कब्जा है. इस सीट पर कुल 16 प्रत्याशी अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. झामुमो उम्मीदवार मथुरा महतो धनबाद के रहने वाले हैं, जबकि आजसू उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी रामगढ़ के रहने वाले हैं. इन दोनों के कड़ी टक्कर है. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रमुख और निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो भी चर्चा में हैं.
कुरमी बहुल गिरिडीह लोकसभा सीट पर कुर्मी वोटर जीत-हार तय करते रहे हैं
कुरमी बहुल गिरिडीह लोकसभा सीट पर अब तक कुर्मी वोटर ही जीत-हार तय करते रहे हैं. पर इस बार तीन कुर्मी उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से किसी एक उम्मीदवार को अपनी जाति का एकमुश्त वोट मिल पाना मुश्किल लग रहा है. ऐसे में दूसरे जातीय समूहों की गोलबंदी और समर्थन के आधार पर बनने वाले समीकरणों के निर्णायक होने की उम्मीद जतायी जा रही है. ऐसे में ब्राह्मण और भूमिहार किसके पक्ष में जायेगा यह देखना दिलचस्प होगा. और यही जीत-हार का फैसला करेगा.
रांची लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं
रांची लोकसभा में भी कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते है. इसमें ईचागढ़ में झामुमो, खिजरी में कांग्रेस, सिल्ली में आजसू के विधायक हैं. वहीं तीन विधानसभा रांची, हटिया और कांके में भाजपा विधायक हैं. रांची लोकसभा चुनाव में 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है. मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है. कुरमी वोटरों की गोलबंदी इस सीट पर भाजपा को जीत दिलाते रहे है. कांग्रेस के युवा प्रत्याशी को युवाओ का समर्थन मिल रहा है. शहरी वोटर के अलावा कुरमी वोटरों की जुगलबंदी पर भाजपा और कांग्रेस का जोर है. इसके अलावा मुस्लिम, ईसाई वोट कांग्रेस के पाले पूरी तरह जीने की संभावना है.
धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भी छह विधानसभा सीट है
धनबाद लोकसभा में छह विधानसभा क्षेत्र आते है. जिसमें बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद में भाजपा के विधायक हैं. वहीं झरिया विधानसभा पर कांग्रेस का कब्जा है. इस लोकसभा में बाहरी वोटरों का बोलबाला रहता है. जिस उम्मीदवार के पक्ष में इनका वोट होता है, उनकी जीत सुनिश्चित होती है. कांग्रेस के युवा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी लाइन से अलग होकर लोग समर्थन कर रहे है,. वहीं भाजपा प्रत्याशी का आपराधिक छवि की वजह से वह विवादों में घिरे हैं. पार्टी के विधायकों का भी समर्थन नहीं मिल रहा है. इन सबके बीच मासस के प्रत्याशी भी कांग्रेस और भाजपा उम्मीदारों के बीच आपना जनाधार को मजबूत करने में लेगे है.
2019 के लोकसभा चुनाव में किस दल को मिला था कितना वोट
जमशेदपुर
विधानसभा – भाजपा -कांग्रेस/ झामुमो
जमशेदपुर (पूर्वी) 134317 32762
जमशेदपुर (पश्चिम) 121794 62391
घाटशिला 93275 62009
बहारागोड़ा 87087 73298
पोटका 107090 80118
जुगसलाई 135421 66774
रांची
विधानसभा – भाजपा -कांग्रेस/ झामुमो
इच्चागढ़ 118211 49337
खिजरी 104871 85272
सिल्ली 86765 36174
रांची 102217 71408
हटिया 144728 95278
कांके 147191 85131
धनबाद
विधानसभा – भाजपा -कांग्रेस/ झामुमो
बोकारो 181699 74758
चंदनकियारी-ॉ124601 32806
सिंदरी 137740 67163
निरसा 141013 48867
धनबाद 148300 71366
झरिया 91351 45181
गिरिडीह
विधानसभा – भाजपा/आजसू -कांग्रेस/ झामुमो
गिरिडीह 95248 65293
डुमरी – 108877 71173
टुंडी – 106736 74099
बेरमो – 112971 70522
बाघमारा 104555 56792
गोमिया 118477 60389
What's Your Reaction?