डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर राष्ट्रपति, पीएम, खड़गे समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
NewDelhi : देश रत्न और भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज 140वीं जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को […]

NewDelhi : देश रत्न और भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की आज 140वीं जयंती है. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई दिग्गज नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की.
President Droupadi Murmu paid floral tributes to Dr Rajendra Prasad, the first President of India, on his birth anniversary at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/LKqlzFBv2u
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 3, 2024
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया. आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है.
देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया। आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन… pic.twitter.com/ZFyYucqFgv
— Narendra Modi (@narendramodi) December 3, 2024
संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ व उन्नत राष्ट्र बनाने में उनका अतुल्य योगदान : खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर डॉ राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भारत के संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. देश के संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ एवं उन्नत राष्ट्र बनाने में उनके अतुल्य योगदान को सदैव याद किया जायेगा. उनके उच्च विचार और आदर्श मूल्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं.
भारत के संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
देश के संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ एवं उन्नत राष्ट्र बनाने में उनके… pic.twitter.com/2knaXoLvAa
— Mallikarjun Kharge (@kharge) December 3, 2024
उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव करता रहेगा प्रेरित : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में लिखा कि महान स्वाधीनता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष, देश के प्रथम राष्ट्रपति, ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ दर्शन को चरितार्थ करता उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा.
महान स्वाधीनता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष, देश के प्रथम राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
'सादा जीवन, उच्च विचार' दर्शन को चरितार्थ करता उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/ruVgVTVFU3
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 3, 2024
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी “भारत रत्न” डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर नमन. स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है. आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे.
देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी "भारत रत्न" डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर कोटिशः नमन। स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है।
आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।#DrRajendraPrasad pic.twitter.com/YdKmfZk3fF
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 3, 2024
विद्वता, सरलता व राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारतीय लोकतंत्र की नींव को किया सुदृढ़
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट में लिखा है कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन. उनकी विद्वता, सरलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारतीय लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ किया. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता के रूप में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
उनकी विद्वता, सरलता और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने भारतीय लोकतंत्र की नींव को सुदृढ़ किया। भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता के रूप में उनका योगदान सदैव… pic.twitter.com/XLxGINfM82
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) December 3, 2024
What's Your Reaction?






