बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, सरयू में स्नान किया, कहा, संकल्प पूरा हुआ…

    Patna/Ayodhya :  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह अयोध्या में अपनी पगड़ी उतार दी और सिर मुंडवाने के बाद सरयू नदी में स्नान किया. चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस’ (इंडिया) में शामिल […] The post  बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, सरयू में स्नान किया, कहा, संकल्प पूरा हुआ… appeared first on Lagatar.

Jul 3, 2024 - 17:30
 0  5
 बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, सरयू में स्नान किया, कहा, संकल्प पूरा हुआ…
 बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, सरयू में स्नान किया. कहा, संकल्प पूरा हुआ...
    Patna/Ayodhya :  बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह अयोध्या में अपनी पगड़ी उतार दी और सिर मुंडवाने के बाद सरयू नदी में स्नान किया. चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़कर विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलाइंस’ (इंडिया) में शामिल होने के बाद पगड़ी पहनना शुरू किया था.                                                                                                       नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

नीतीश के  वापस राजग में आने से  संकल्प पूरा हो गया 

उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक कुमार मुख्यमंत्री पद से हट नहीं जाते तब तक वह पगड़ी नहीं उतारेंगे. चौधरी का मानना है कि नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़कर वापस राजग में आने से उनका संकल्प पूरा हो गया है. चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘हमारी प्रतिबद्धता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाने की थी.

चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की   

सम्राट चौधरी ने  कहा, मेरा संकल्प गत 28 जनवरी को पूरा हो गया क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के समूह इंडिया से अलग होकर हमारे (राजग) साथ आ गये और हमारे मुख्यमंत्री बन गये इसलिए मैंने अपनी पगड़ी खोल दी है.  अयोध्या दौरे पर चौधरी के साथ बिहार के कुछ मंत्री और पार्टी पदाधिकारी भी थे. सरयू नदी में स्नान करने के बाद चौधरी ने हनुमानगढ़ी मंदिर और राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की.

The post  बिहार के उपमुख्यमंत्री ने अयोध्या में उतारी पगड़ी, सिर मुंडवाया, सरयू में स्नान किया, कहा, संकल्प पूरा हुआ… appeared first on Lagatar.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow