कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए रखा गया

Ranchi :  डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया. यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह […]

Dec 28, 2024 - 17:30
 0  2
कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, अंतिम दर्शन के लिए रखा गया

Ranchi :  डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गया. यहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने AICC मुख्यालय पर दिवंगत पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी.

कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक निकाली जायेगी अंतिम यात्रा

10 बजे कांग्रेस मुख्यालय से निगमबोध घाट तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जायेगी. जहां डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा. कांग्रेस दफ्तर में राहुल गांधी, पी चिदंबर, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अजय माकन समेत कई नेता मौजूद हैं. दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गयी हैं.

डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में केंद्र बनायेगी स्मारक

केंद्र सरकार ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्मारक बनाने का निर्णय लिया है. गृह मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी. इसको लेकर ट्रस्ट का गठन किया जायेगा. यह निर्णय तब लिया गया है, जब कांग्रेस डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए उचित स्थान निर्धारित न करने को उनका अपमान बताया है.

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का लगाया आरोप

इधर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर  मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान न तय करने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर मनमोहन सिंह का अपमान करने का आरोप लगाया है. जयराम रमेश ने केंद्र सरकार के इस रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की अनदेखी भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री की महानता के अनुकूल नहीं है.

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow